असम में आई बाढ़ की दर्दनाक तस्वीर, अंतिम संस्‍कार के लिए नहीं मिली जमीन, तो नाव में ही मृतक को दी मुखाग्नि

Image credit: Internet

असम में बाढ़ का पानी भले ही कुछ इलाकों में कम हुआ हो, लेकिन लोगों की मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं. नुमालीगढ़ के मरांगी इलाके में 28 साल के निर्मल ओरांग की बीमारी के चलते मौत हो गई. बाढ़ से घर घिरा होने के कारण परिवार उन्हें अस्पताल नहीं ले जा सका. मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी परिवार को सूखी जमीन नहीं मिली. आखिरकार शव को छोटी नाव से बाढ़ के पानी के बीच ले जाकर बांस के झुरमुट में ऊंची जगह पर अंतिम संस्कार किया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 101 हो गई है.   Read More ...

free visitor counters