MGSU का बड़ा फैसला! चार नए रोजगारोन्मुख कोर्स होंगे शुरू, युवाओं के लिए खुलेंगे नौकरी और स्वरोजगार के नए रास्ते

Image credit: Internet

Bikaner MGSU New Courses: महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) ने युवाओं को बदलते समय के अनुरूप कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विश्वविद्यालय में जल्द ही चार नए रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के लिए भी तैयार करना है. इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान, आधुनिक तकनीक और कौशल आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा. विश्वविद्यालय का मानना है कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप ऐसे प्रोफेशनल कोर्स युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इससे सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर बढ़ने के साथ-साथ स्टार्टअप और स्वरोजगार को भी प्रोत्साहन मिलेगा.   Read More ...

free visitor counters