Video: लिखो और उगाओ! रद्दी से बनी पेन-पेंसिल उगाएगी टमाटर-मिर्च, ऋषभ के स्टार्टअप की देश में धूम
Success Story: अक्सर इस्तेमाल के बाद हम पेन और पेंसिल को कचरा समझकर फेंक देते हैं, लेकिन पटना के एक युवा उद्यमी ने इस कचरे को हरियाली में बदल दिया है. ऋषभ और उनकी कंपनी ओरिजिंस ट्राइब ने ऐसी ईको-फ्रेंडली पेन-पेंसिल तैयार की है. जिसे इस्तेमाल के बाद मिट्टी में दबाने पर सब्जियां और फूल उगते हैं. इन पेन और पेंसिल के पिछले हिस्से में टमाटर, मिर्च, धनिया और फूलों के बीज लगे होते हैं. चूंकि ये रद्दी कागज को रिसाइकिल करके बनाई गई हैं, इसलिए मिट्टी में जाते ही कागज गल जाता है. बीज अंकुरित होकर पौधा बन जाते हैं. मात्र 10 से 15 रुपये की कीमत वाली यह कलम प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ एक बड़ा हथियार साबित हो रही है. तीन साल पहले शुरू हुआ यह स्टार्टअप आज सफलता की ऊंचाइयों पर है. कंपनी सिर्फ पेन ही नहीं, बल्कि बांस की बोतलें, नीम की कंघी और टूथब्रश जैसे उत्पाद भी बना रही है. बिहार सरकार के विभागों से लेकर देशभर के कॉरपोरेट जगत तक इनके उत्पादों की भारी मांग है. आज ऋषभ की यह कंपनी डेढ़ करोड़ रुपये का सालाना टर्नओवर कर रही है. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail