Video: बिहार के वैज्ञानिकों का कमाल! टमाटर की तरह खड़ी होकर फलेगी यह सेम, मिलेगा ₹160 किलो तक भाव
Swarna Vishisht Bean Variety: बिहार के किसानों के लिए खेती अब और भी आसान और मुनाफे वाली होने जा रही है. आईसीएआर पटना की वैज्ञानिक डॉ.कुमारी शुभा ने 7 साल की कड़ी मेहनत के बाद सेम की एक अनोखी प्रजाति स्वर्ण विशिष्ट विकसित की है. इस किस्म की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसे किसी सहारे या लतर की जरूरत नहीं पड़ती. यह टमाटर के पौधे की तरह सीधा और झाड़ीदार होता है. यह फसल मात्र 75 से 85 दिनों में तैयार हो जाती है, जो सामान्य किस्मों से 11% अधिक पैदावार देती है. सितंबर में बुवाई के बाद यह अगेती फसल के रूप में बाजार में आती है. जिससे किसानों को ऑफ-सीजन में ₹160 प्रति किलो तक का भाव मिल सकता है. डॉ.शुभा के अनुसार स्वर्ण विशिष्ट में 23.74% प्रोटीन और प्रचुर मात्रा में आयरन, जिंक व फॉस्फोरस पाया गया है. कम सिंचाई और कीट-प्रतिरोधी होने के कारण इसकी लागत बेहद कम है. उम्मीद है कि आगामी सितंबर सीजन तक यह बीज किसानों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. Read More ...
Related posts
2 फीट में बरगद, नीम और पीपल, भीलवाड़ा का यह बोनसाई गार्डन बना आकर्षण का केंद्र
बीजद ने बदला नेतृत्व, सुलता देव को मिली डिप्टी लीडर व चीफ व्हिप की जिम्मेदारी
VIDEO: प्रसिद्ध ने बताया जीत के पीछे की रणनीति, आशीष नेहरा से मिली खास सीख
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: प्रसिद्ध ने बताया जीत के पीछे की रणनीति, आशीष नेहरा से मिली खास सीख
13-04-26 05:04:04pm -
VIDEO: वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी को नजदीक से देखने वाले ने खोले राज
13-04-26 05:04:33pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail