अद्भूत... मिट्टी में जीवंत दिखे तिरुपति बालाजी! भीलवाड़ा के शिल्पकार की कला सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

Image credit: Internet

Bhilwara Artist News: भीलवाड़ा के शिल्पकार राजेंद्र शर्मा इन दिनों अपनी अनोखी कला को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने मिट्टी से तिरुपति बालाजी का दिव्य स्वरूप तैयार किया है, जिसे देखने वाले इसकी बारीकी और सुंदरता की जमकर सराहना कर रहे हैं. इस कलाकृति में भगवान तिरुपति बालाजी के भाव, आभूषण और दिव्यता को बेहद आकर्षक ढंग से उकेरा गया है. राजेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हें बचपन से ही मिट्टी कला में रुचि रही है और धार्मिक मूर्तियां बनाना उनका विशेष शौक है. उनकी यह कलाकृति अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है. स्थानीय लोग और कला प्रेमी इस रचना को राजस्थान की पारंपरिक शिल्पकला का शानदार उदाहरण बता रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters