गोंडा के शुक्ला प्रसाद, ट्रेंच व रिंग पिट विधि से 24 एकड़ में की गन्ने की खेती, 45 साल के अनुभव से बने सफल किसान, कई बार हो चुके सम्मानित

Image credit: Internet

गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के ढोंगही गांव निवासी प्रगतिशील किसान शुक्ला प्रसाद ने आधुनिक तरीके से गन्ने की खेती कर अपनी अलग पहचान बनाई है. बेहतर उत्पादन, वैज्ञानिक खेती और लगातार मेहनत के दम पर वह आज जिले के सफल किसानों में गिने जाते हैं. उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें कई कृषि मेलों और सरकारी कार्यक्रमों में सम्मानित भी किया जा चुका है. इस समय वह करीब 100 से 120 बीघा यानी कि लगभग 24 एकड़ भूमि में गन्ने की खेती कर रहे हैं. वह कई उन्नत गन्ना प्रजातियों की खेती करते हैं और खेत की तैयारी से लेकर सिंचाई, खाद प्रबंधन तथा समय पर निराई-गुड़ाई पर विशेष ध्यान देते हैं. उनका कहना है कि सही तकनीक अपनाने से लागत कम होती है और फसल का उत्पादन बढ़ता है.   Read More ...

free visitor counters