गाजीपुर में सावन शुरू होते ही गंगा की स्वच्छता पर उठे सवाल, 35 में से 20 घाटों पर गिर रहा नालों का गंदा पानी, ग्रामीणों ने स्थायी समाधान की मांग की

Image credit: Internet

गाजीपुर शहर क्षेत्र में करीब 15 बड़े नाले और ग्रामीण क्षेत्र के कई अन्य नाले गंगा में मिलते हैं. इनमें चीतनाथ घाट, रामघाट, अंजनी घाट, पोस्ता घाट, ददरी घाट, बड़ा महादेवा घाट, छोटा महादेवा घाट और सेदपुर क्षेत्र के कुछ घाट प्रमुख हैं, जहां से गंदे पानी के गंगा में मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेने पहुंचते हैं. ऐसे में गंगा में गिरते नालों को रोकना और नदी की स्वच्छता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.   Read More ...

free visitor counters