खेत की मेड़ पर लगाएं यूकेलिप्टस का पौधा, 5 साल में होगी तगड़ी कमाई, मिलेगा डबल फायदा
Eucalyptus Cultivation: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसान मुख्य फसल के साथ खेतों की मेड़ पर यूकेलिप्टस लगाकर अतिरिक्त आय कमा रहे है. यह पौधा कम लागत में तैयार होता है और 5 से 6 साल में अच्छी कमाई देता है. करीब 6 से 7 रुपये में मिलने वाला पौधा तैयार होने पर एक पेड़ की कीमत लगभग 3000 रुपये तक पहुंच जाती है. इसकी लकड़ी फर्नीचर, प्लाईवुड और दरवाजे बनाने में उपयोग होती है, जबकि पत्तों से तेल और दवाइयां बनाई जाती है. इसलिए बाजार में मांग बनी रहती है. किसान अमित मिश्रा ने बताया कि खेत के चारों ओर पेड़ लगाने से आवारा पशुओं से फसल की सुरक्षा भी होती है. उन्होंने 300 पौधे लगाए है और आगे 1000 लगाने की योजना है. बरसात इसका सही समय माना जाता है. पौधों की दूरी करीब डेढ़ मीटर रखना फायदेमंद होता है. Read More ...
Related posts
LPG Crisis: 5 KG सिलेंडर अब ऐसे मिलेगा... आसान भाषा में जानिए क्या है नए नियम?
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया, जानें मैच में कब-क्या हुआ?
08-04-26 12:04:30am
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail