Rubika Liyaquat Show: क्या बीजेपी लगा देगी सेंध या दीदी फिर कर जाएंगी कमाल?

Image credit: Internet

Rubika Liyaquat Show: पश्चिम बंगाल की सियासत इस वक्त पूरी तरह महिला वोट बैंक के इर्द-गिर्द घूम रही है. एक तरफ हैं ममता बनर्जी जिनकी जीत की सबसे बड़ी ताकत महिला वोटर्स रही हैं, और दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली बीजेपी, जो अब महिला आरक्षण और योजनाओं के दम पर इस समीकरण को बदलना चाहती है. लोकसभा में संविधान संशोधन बिल गिरने के बाद मुद्दा और गरम हो गया है. पीएम मोदी ने बंगाल में महिला आरक्षण को बड़ा चुनावी हथियार बनाया, तो ममता बनर्जी ने इसे गुमराह करने की कोशिश बताया. एक रिपोर्ट बताती है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में करीब 53% महिलाओं ने ममता बनर्जी का साथ दिया, जबकि बीजेपी को सिर्फ 33% महिला वोट मिले. यानी साफ है दीदी की जीत की नींव में महिलाओं का बड़ा रोल रहा है. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती… बीजेपी ने भी पिछले कुछ सालों में महिलाओं को लेकर बड़ी रणनीति बनाई है। उज्ज्वला योजना, घर-घर शौचालय, नल का जल, महिलाओं के बैंक खाते इन योजनाओं ने महिला वोटर्स के साथ एक सीधा कनेक्शन बनाया है. और अब उसी कनेक्शन को बंगाल में मजबूत करने की कोशिश हो रही है. अब पूरा चुनाव महिला आरक्षण बनाम परिसीमन के नैरेटिव पर टिक गया है. सवाल सीधा है क्या बीजेपी महिला वोट में सेंध लगा पाएगी, या फिर दीदी का मजबूत कनेक्शन एक बार फिर भारी पड़ेगा? क्योंकि बंगाल में जीत की चाबी… महिलाओं के हाथ में है.   Read More ...

free visitor counters