Benefits of Guava: अमरूद सिर्फ फल नहीं, सेहत का है खजाना, पत्ते और छाल भी औषधीय गुणों से भरपूर

Image credit: Internet

Benefits of Guava Leaves: अमरूद स्वादिष्ट होने के साथ औषधीय गुणों से भरपूर फल माना जाता है. आयुर्वेद में इसके फल, पत्ते और छाल को सेहत के लिए लाभकारी बताया गया है. अमरूद में विटामिन, फाइबर और पोषक तत्व पाए जाते है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पाचन तंत्र मजबूत करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है. आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. अमित वर्मा के अनुसार कब्ज, गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या में अमरूद का सेवन फायदेमंद है. डायरिया की परेशानी में भी इसका उपयोग लाभकारी माना जाता है. ब्लड शुगर कंट्रोल करने में अमरूद की पत्तियां मददगार बताई गई है. वजन बढ़ने, स्किन संबंधी समस्याओं और एनीमिया में भी इसकी पत्तियों का इस्तेमाल उपयोगी माना जाता है. शुगर मरीज सुबह-शाम चार पत्तियां चबा सकते है. हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.   Read More ...

free visitor counters