क्या तेज गर्मी और लू से आपके पौधे भी हो रहे हैं खराब? जानिए उन्हें हरा-भरा रखने के सबसे आसान देसी उपाय

Image credit: Internet

Gardening Tips: भीषण गर्मी और लू का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि पौधों पर भी पड़ता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण पौधों की पत्तियां सूखने लगती हैं और उनकी वृद्धि प्रभावित हो सकती है. ऐसे में पौधों की सही देखभाल बेहद जरूरी हो जाती है. विशेषज्ञों के अनुसार गर्मियों में पौधों को सुबह या शाम के समय पानी देना चाहिए ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे. इसके अलावा पौधों के आसपास सूखी घास, नारियल की भूसी या पत्तियां बिछाने से मिट्टी जल्दी सूखती नहीं है. तेज धूप वाले समय में पौधों को छायादार जगह पर रखना भी फायदेमंद माना जाता है. मिट्टी में जैविक खाद का उपयोग करने से पौधों की जड़ें मजबूत रहती हैं. ये आसान और देसी उपाय अपनाकर गर्मियों में भी पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ रखा जा सकता है, साथ ही उनकी बढ़वार भी अच्छी बनी रहती है.   Read More ...

free visitor counters