बास्केटबॉल खिलाड़ी बनने का सपना छोड़, जौनपुर के राकेश सिंह ने 50 हजार से शुरू किया टेंट का कारोबार, आज दो मैरेज हॉल के मालिक

Image credit: Internet

Rakesh Singh Jaunpur Success Story: राकेश सिंह ने बताया कि उनका सपना बास्केटबॉल खिलाड़ी बनने का था, लेकिन पारिवारिक परिस्थितियों ने उन्हें रोजगार की राह चुनने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने करीब 50 हजार की पूंजी जुटाकर टेंट-कनात का व्यवसाय शुरू किया. शुरुआत में वे खुद ही दरवाजे-दरवाजे जाकर टेंट लगाते थे. समाज के कुछ लोगों ने ताने भी दिए और कहा कि ठाकुर होकर टेंट लगाने का काम करते हो. लेकिन उन्होंने किसी की बात पर ध्यान देने के बजाय अपने काम को पूरी ईमानदारी और लगन से आगे बढ़ाया. धीरे-धीरे कारोबार बढ़ने लगा और उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई के साथ दोस्तों के सहयोग से पीली कोठी स्थित टीडी कॉलेज परिसर की एक पुरानी और बंद पड़ी इमारत को लीज पर लेकर आधुनिक मैरेज हॉल का रूप दिया.   Read More ...

free visitor counters