VIDEO: हनुमान जी का ये भक्त निकला मुस्लिम ... माला पहनकर 11 दिनों तक की कड़ी तपस्या

Image credit: Internet

VIDEO: हैदराबाद के पास जगीतिआल जिले के कोडिम्याल मंडल में सांप्रदायिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण देखने को मिला. पूडूर गांव के मुस्लिम युवा मोहम्मद यूसुफ ने हनुमान माला पहनकर 11 दिनों तक कड़ी साधना की. हनुमान जयंती पर उन्होंने कोंडागट्टु अंजनेया स्वामी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और अपनी साधना पूरी की. यूसुफ ने बताया कि उनकी भक्ति पिछले साल हुए एक गंभीर सड़क हादसे से बचने के लिए है, जिसे वह भगवान राम और हनुमान की कृपा मानते हैं. यूसुफ का यह कदम यह संदेश देता है कि सभी धर्म समान हैं और पूजा में भेदभाव नहीं होना चाहिए. उनका यह उदाहरण स्थानीय लोगों और भक्तों में काफी सराहा गया और समाज में सौहार्द फैलाने का प्रेरक बना.   Read More ...

free visitor counters