VIDEO: नदी किनारे खड़ी थी महिला… तभी हाथियों में शुरू हुआ झगड़ा, चपेट में आ गई महिला

Image credit: Internet

कर्नाटक के मशहूर डुबारे एलीफेंट कैंप से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. कावेरी नदी के किनारे उस वक्त माहौल अचानक मातम में बदल गया, जब हाथियों को नहलाने की प्रक्रिया चल रही थी. जानकारी के मुताबिक, उसी दौरान दो हाथी आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक हाथी ने दूसरे को जोर से धक्का दे दिया. यह धक्का इतना तेज था कि दूसरा हाथी संतुलन खो बैठा और पास ही खड़ी एक महिला पर जा गिरा. हाथी के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गईय बताया जा रहा है कि महिला अपने पति, छह साल की बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कोडागु घूमने आई थी. यह खुशी का सफर एक झटके में दर्दनाक हादसे में बदल गया. घटना के बाद कैंप में अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया.   Read More ...

free visitor counters