Navratan Korma Recipe: घर पर ऐसे बनाएं होटल जैसा शाही नवरत्न कोरमा, हर कोई पूछेगा रेसिपी
Navratan Korma Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो शाही नवरत्न कोरमा बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह डिश सब्जियों, पनीर, मखाना, मेवे और मलाईदार ग्रेवी से तैयार होती है. इसे कम समय में रेस्टोरेंट जैसा स्वाद दिया जा सकता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, काजू, मगज, तेजपत्ता, दालचीनी, इलायची और थोड़ा नमक डालकर 15 मिनट तक उबालें. ठंडा होने पर साबुत मसाले निकालकर बाकी मिश्रण का चिकना पेस्ट बना लें.इस बीच गाजर, फूलगोभी, बीन्स, मटर और स्वीट कॉर्न को 3-4 मिनट तक हल्का उबाल लें.एक कड़ाही में काजू, किशमिश और मखाना हल्का भून लें. अब कड़ाही में तैयार ग्रेवी डालें और कुछ मिनट पकाएं. फिर इसमें उबली सब्जियां, पनीर, भुने मेवे, मखाना और अपनी पसंद के कटे फल मिलाएं. इसके बाद फ्रेश क्रीम, मक्खन, सफेद मिर्च, कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. स्वाद के अनुसार नमक और चाहें तो थोड़ा चीनी भी मिला सकते हैं. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
माफी के साथ स्कॉट एडवर्ड्स ने छोड़ी कप्तानी, नीदरलैंड्स की टीम में बड़ा फेरबदल
01-08-26 01:08:30pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail