शेयर बाजार में डुबोए ₹55 करोड़ तो रची हत्या की साजिश! को-चेयरमेन ही निकला MD मोहनसिंह परमार की हत्या का मास्टरमाइंड

Image credit: Internet

Mohansingh Parmar Murder News: महाराष्ट्र के वसई में GSM Foils के MD मोहनसिंह परमार पर हुए गोलीकांड की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाला दावा किया है. पुलिस के मुताबिक कंपनी के को-चेयरमैन सागर भनुशाली ने कथित तौर पर परमार की हत्या की साजिश रची. जांच में सामने आया कि भनुशाली को शेयर बाजार में करीब 55 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था और उस पर करीब 32 करोड़ रुपए की वित्तीय देनदारी थी. पुलिस का आरोप है कि कंपनी पर कंट्रोल बढ़ाने और आर्थिक संकट से निकलने के लिए हत्या की योजना बनाई गई. पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है. मामले में डिजिटल और वित्तीय सबूतों की जांच जारी है.   Read More ...

free visitor counters