VIRAL: उम्र 80 साल, कमाई सिर्फ 100 रुपये… इस कलाकार की कहानी सुनकर रो पड़ेंगे आप

Image credit: Internet

Viral Video: कोलकाता की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर 80 वर्षीय भगवान मलिक पिछले कई दशकों से वायलिन बजाकर अपना गुजारा कर रहे हैं. उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका संगीत के प्रति जुनून कम नहीं हुआ. बचपन में माता-पिता को खोने के बाद पिता की दी हुई वायलिन ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी बन गई. हर शाम वह सड़क किनारे बैठकर सुरों की ऐसी दुनिया रचते हैं, जो राह चलते लोगों को कुछ पल रुकने पर मजबूर कर देती है. उनकी संघर्ष भरी कहानी तब लोगों तक पहुंची जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद हजारों लोग उनकी मदद के लिए आगे आए और उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी उनकी सहायता में रुचि दिखाई. लोगों के सहयोग से उन्हें आर्थिक मदद मिली और एक नया वायलिन भी भेंट किया गया. भगवान मलिक की कहानी बताती है कि सच्ची कला और मेहनत कभी अनदेखी नहीं रहती.   Read More ...

free visitor counters