Jammu: तारा चौक में बिजली के खंभे में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

Image credit: Internet

जम्मू के बिश्नाह इलाके के तारा चौक में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली के खंभे में भीषण आग लग गई. आग की लपटों और तारों से निकलती चिंगारियों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने सप्लाई बंद कर दी, जबकि दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.   Read More ...

free visitor counters