4 सेकंड तक खोया कंट्रोल, फिर डिस्कनेक्ट हुआ ऑटोपायलट...एयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

Image credit: Internet

Air India की फ्लाइट AI2379 में 4 अगस्त को हुई 300 फीट की अचानक गिरावट को लेकर Airbus की शुरुआती तकनीकी जांच में अहम जानकारी सामने आई है. Airbus के मुताबिक, विमान के ग्रीन, ब्लू और येलो हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ सेकंड के भीतर खराबी आई, जिससे करीब 4 सेकंड तक Elevator और Aileron कंट्रोल प्रभावित हुए. इसी दौरान Autopilot 2 डिस्कनेक्ट हुआ और विमान की पिच में बदलाव दर्ज किया गया. हाइड्रोलिक सिस्टम के दोबारा काम करने के बाद फ्लाइट कंट्रोल भी सामान्य हो गए. Airbus ने फिलहाल इसे शुरुआती आकलन बताया है और हाइड्रोलिक, ऑटोपायलट, फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के साथ विमान की स्ट्रक्चरल जांच के निर्देश दिए हैं. घटना का अंतिम कारण अभी तय नहीं हुआ है.   Read More ...

free visitor counters