गर्मी में चेहरा पड़ गया है बेजान? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर ग्लो लाने का आसान तरीका

Image credit: Internet

गर्मी और धूल-प्रदूषण की वजह से चेहरे पर गंदगी जमा हो जाती है. टैनिंग बढ़ने लगती है और त्वचा की चमक कम हो जाती है. ऐसे में एक आसान घरेलू उपाय त्वचा की सफाई में मदद कर सकता है. कच्चा दूध एक प्राकृतिक क्लिंजर की तरह काम करता है इसे बनाने के लिए 2 से 3 चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच गुलाब जल मिला लें अगर त्वचा ज्यादा रूखी है तो इसमें कुछ बूंदें शहद की भी डाल सकते हैं. इस मिश्रण को कॉटन की मदद से चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद कॉटन से चेहरा साफ कर सादे पानी से धो लें. सप्ताह में 4 से 5 बार इस प्राकृतिक क्लिंजर का उपयोग करने से गर्मियों में होने वाली हल्की टैनिंग भी हो जाएगी. साथ ही चेहरा खिल उठेगा.   Read More ...

free visitor counters