अब पहले वंदे मातरम, फिर राष्ट्रगान!जानिए सरकार के नए नियमों में क्या बदला,कब और कहां होगा अनिवार्य?

Image credit: Internet

वंदे मातरम को लेकर सरकार ने नए नियम जारी किए हैं. अब विशेष सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का गायन या वादन अनिवार्य होगा. वंदे मातरम के पूरे छह अंतरों गीत ही बजाया और गाया जाएगा. इसकी समय सीमा 3 मिनट 10 सेकेंड होगी. ये नियम उन कार्यक्रमों में लागू होंगे, जहां राष्ट्रपति मौजूद रहेंगे, जैसे पद्म पुरस्कार या अन्य नागरिक सम्मान समारोह. इसके अलावा राष्ट्रपति और राज्यपालों के आने-जाने के दौरान और उनके संबोधन से पहले और बाद में भी वंदे मातरम का वादन किया जाएगा. नियम में ये भी जारी किया गया है कि जब राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों एक साथ बजें, तो पहले वंदे मातरम होगा.इसके साथ-साथ जब भी जहां भी वंदे मातरम बजे वहां मौजूद सभी लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना पड़ेगा. सिनेमा हॉल जैसे स्थानों से इस नियम को बाहर रखा गया है. इसके साथ ही स्कूलों को दिन की शुरुआत वंदे मातरम से करने की सलाह दी गई है. यह अडवाइजरी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेज दी गई है, ताकि इसे सरकारी और आधिकारिक कार्यक्रमों में लागू किया जा सके.   Read More ...

free visitor counters