महिला आरक्षण बिल पर तूतू-मैंमैं, क्या विपक्ष वाकई महिला विरोधी है? देंखे Video

Image credit: Internet

संसद में महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक पारा गरमाया हुआ है. हाल ही में एंकर अमन चोपड़ा के डिबेट शो ‘नारी शक्ति का शंखनाद’ के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष की महिला नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. बीजेपी समर्थकों और प्रवक्ताओं ने विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया. बहस का मुख्य केंद्र SC/ST और OBC आरक्षण के भीतर कोटा था. बीजेपी की ओर से शाइना एनसी और चारु प्रज्ञा ने तर्क दिया कि विपक्ष ने आरक्षण की राह में रोड़े अटकाकर उन ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं का हक मारा है, जो गढ़चिरौली या कोंकण जैसे पिछड़े इलाकों से आती हैं. वहीं, विपक्षी प्रवक्ताओं ने तर्क दिया कि जब तक ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से कोटा सुनिश्चित नहीं होता, तब तक यह बिल अधूरा है. डिबेट में तीखा मोड़ तब आया जब एंकर अमन चोपड़ा ने परिसीमन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ने से स्वाभाविक रूप से आरक्षित सीटों की संख्या भी बढ़ती, लेकिन विपक्ष के विरोध ने इस अवसर को फिलहाल टाल दिया है.   Read More ...

free visitor counters