लाखों का पैकेज छोड़ बागेश्वर की विजया कोरंगा पहाड़ पर लौट कर रही ग्रामीणों की सेवा, बनीं जिला पंचायत सदस्य

Image credit: Internet

Bageahwar News: बागेश्वर की विजया कोरंगा ने इसका उलटा रास्ता चुना. देहरादून में छह लाख पैकेज वाली कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर विजया अपने पहाड़ लौटीं और अब ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर जनसेवा के मैदान में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह बागेश्वर जिला पंचायत के शामा क्षेत्र यानी वार्ड संख्या 10 से निर्वाचित सदस्य हैं. विजया ने बताया कि उनका मकसद पहाड़ में रहकर ग्रामीणों और युवाओं के लिए काम करना है. क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर वह लगातार आवाज उठा रही हैं. स्थानीय शराब की दुकान के विरोध समेत कई मुद्दों पर भी उन्होंने ग्रामीणों के साथ खड़े होकर अपनी बात रखी है.   Read More ...

free visitor counters