CJP Protest: बरसे पत्थर, छोड़े गए आंसू गैस के गोले... संसद के पास देखिए कैसे हैं हालात

Image credit: Internet

CJP Protest: जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की. पुलिस का कहना है कि उसने लाठीचार्ज नहीं किया. पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों की तरफ से पथराव किया गया. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े गए. मकसद भीड़ को तितर-बितर करना और हालात पर काबू पाना था. उधर, संसद का मानसून सत्र चल रहा था. इसे देखते हुए संसद परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई. CISF की टीम, RAF और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गईं. कुछ प्रदर्शनकारियों के संसद की ओर बढ़ने की सूचना भी मिली. इसके बाद कुछ समय के लिए सुरक्षा और सख्त कर दी गई. आने-जाने वालों की जांच बढ़ा दी गई. हालांकि, कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। सांसद और मंत्री सुरक्षित संसद परिसर से बाहर निकल गए. फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बल तैनात हैं. पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.   Read More ...

free visitor counters