महंगे सोने ने सर्राफा बाजार की चमक की फीकी, ग्राहकों ने बनाई दूरी! जानिए क्यों दुकानदारों के चेहरे पर छाई चिंता

Image credit: Internet

Gold Price Hike: सोने की लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है. रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सोने के दामों के कारण आम ग्राहकों की खरीदारी क्षमता प्रभावित हुई है, जिससे बाजार की रौनक पहले जैसी नहीं रही. सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, पहले जहां शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में ग्राहकों की भारी भीड़ रहती थी, वहीं अब लोग सीमित खरीदारी कर रहे हैं या खरीदारी को टाल रहे हैं. बढ़ती कीमतों के कारण हल्के वजन के आभूषणों की मांग बढ़ी है, जबकि भारी गहनों की बिक्री में कमी आई है. कारोबारियों का कहना है कि सोने में निवेश की रुचि तो बनी हुई है, लेकिन आभूषण खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या घटी है.   Read More ...

free visitor counters