हरी सब्जियों से हो गए हैं बोर? ट्राई करें केले के फूल की स्वादिष्ट सब्जी, आसान है रेसिपी
अगर आप रोज-रोज एक जैसी हरी सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं, तो केले के फूल की सब्जी आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है. केले के फूल की सब्जी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. सबसे पहले केले के फूल की पंखुड़ियां अलग कर लें और अंदर मौजूद छोटे फूलों से सफेद कड़ा डंठल निकाल दें. इसके बाद फूलों को अच्छी तरह धोकर कुकर में 2-3 सीटी तक उबाल लें. अब लहसुन, अदरक, जीरा, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च का पेस्ट तैयार करें. कढ़ाई में तेल गर्म कर जीरा और बारीक कटी प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. फिर उबले हुए केले के फूल डालकर नमक मिलाएं और कुछ देर पकाएं. इसके बाद मसाले का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर और कटे हुए टमाटर डालकर धीमी आंच पर पकाएं. जब मसाले अच्छी तरह भुन जाएं और तेल छोड़ने लगे, तब ऊपर से गरम मसाला डालकर गैस बंद कर दें. Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail