मोबाइल छीनकर भाग रहे थे बदमाश, रोकने के लिए मजदूर ने फेंकी बोरी, एक की हार्ट अटैक से मौत

Image credit: Internet

बेंगलुरु के क्यूब्बनपेट इलाके में मोबाइल स्नैचिंग की एक कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब एक मजदूर ने बाइक सवार बदमाशों पर बोरी फेंक दी. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी मोबाइल छीनकर स्कूटी से भागने की कोशिश कर रहे थे. आरोपियों के पीछे एक युवक चिल्लाता हुआ भाग रहा था. इस युवक की आवाज सुनकर सामने से आ रहे एक मजबूर ने अपनी बोली आरोपियों की स्कूटी पर फेंक दी. नतीजतन, स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े. इसके बाद एक आरोपी जुनैद (18) भागने लगा, लेकिन रास्ते में उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. दूसरा आरोपी अरबाज (23) पुलिस के हत्थे चढ़ गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.   Read More ...

free visitor counters