आरा में टेक्नोलॉजी और स्वाद का अनोखा संगम, रोबोट परोसता है ग्राहकों को खाना

Image credit: Internet

आरा में एक ऐसा रेस्टोरेंट इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां खाना परोसने के लिए वेटर नहीं बल्कि रोबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. आरके कारवां टोला स्थित इस रेस्टोरेंट में रोबोट ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचाने के साथ उनसे बातचीत भी करता है और जन्मदिन पर ‘हैप्पी बर्थडे’ विश कर माहौल को खास बना देता है. खासकर बच्चे और युवा रोबोट के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए उत्साहित नजर आते हैं, जिसके चलते रेस्टोरेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं.   Read More ...

free visitor counters