180 से ज्यादा छात्रों ने छोड़ा हॉस्टल, तय किया 12 किमी का पैदल सफर, स्कूल पर लगाए गंभीर आरोप

Image credit: Internet

ओडिशा के नबरंगपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सरकारी स्कूल के 180 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हॉस्टल छोड़कर घर लौटने का फैसला कर लिया है. छात्रों का आरोप है कि उन्हें हॉस्टल में घटिया खाना दिया जा रहा था और कई बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है. विरोध में सभी छात्र अपने बैग लेकर हॉस्टल से निकल पड़े और करीब 12 किलोमीटर तक पैदल सफर तय किया. इसी बीच परिजनों को इस पूरे मामले की जानकारी मिली तो वे बच्चों को अपने-अपने घर ले गए. यह घटना झरिगांव ब्लॉक के सनाटेमेरा हाई स्कूल की है. वहीं, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने खराब या कीड़े लगे चावल परोसने के आरोपों से इनकार किया है, लेकिन हॉस्टल की व्यवस्था और सुविधाओं में कुछ कमियां होने की बात स्वीकार की है.   Read More ...

free visitor counters