Tips and Tricks: सर्दियों में AC और कूलर को कैसे रखें सुरक्षित,अपनाएं ये आसान तरीके, अगली गर्मी में भी मिलेगी अच्छी कूलिंग

Image credit: Internet

Winter AC Cooler Cleaning Tips: सर्दियों की शुरुआत के साथ एसी और कूलर का इस्तेमाल कम हो गया है. ऐसे में इन्हें बंद करके रखने से पहले सफाई और सही देखभाल करना जरूरी है. एसी के एयर फिल्टर, इनडोर और आउटडोर यूनिट की सफाई करें और मशीन को धूल से बचाने के लिए उचित कवर लगाएं. वहीं, कूलर को स्टोर करने से पहले टंकी का पानी निकालकर उसे अच्छी तरह साफ और सूखा लें. कूलिंग पैड, पंप और पाइप की भी जांच करें. इन आसान उपायों से मशीनों में नमी, फफूंदी और जंग लगने की आशंका कम हो सकती है. सही रखरखाव से अगली गर्मी में एसी और कूलर बेहतर तरीके से काम कर सकते हैं और मरम्मत पर होने वाला खर्च भी बच सकता है.   Read More ...

free visitor counters