टीवी बंद होते ही नाराज हुए कुत्ते, मालिक को दिखाने लगे गुस्सा, रिएक्शन ने जीता सबका दिल

Image credit: Internet

इंटरनेट पर वायरल हो रहा यह मजेदार वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. इसमें दो स्मार्ट और टेक-सेवी कुत्ते टीवी देखते हुए पूरी तरह मग्न नजर आते हैं, लेकिन जैसे ही उनके मालिक “सोने का समय” कहकर टीवी बंद कर देते हैं, दोनों का मूड एकदम बदल जाता है. स्क्रीन ब्लैक होते ही वे नाराज़गी भरे एक्सप्रेशन देने लगते हैं कभी गहरी सांसें, कभी साइड-आई, तो कभी सोफे से उठने से साफ इनकार. उनकी यह “साइलेंट प्रोटेस्ट” लोगों को हंसाने के साथ-साथ हैरान भी कर रही है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कई लोग अपने पालतू जानवरों की ऐसी ही आदतों के किस्से शेयर कर रहे हैं. यह वीडियो दिखाता है कि आज के समय में जानवर भी अपने पसंदीदा शो के कितने दीवाने हो सकते हैं. Video Credit: Instagram-@last24horfindia   Read More ...

free visitor counters