अलीगढ़ का बाबा बरछी बहादुर दरगाह! 750 साल पुरानी आस्था, जहां ट्रेन भी सीटी बजाकर करती है सलाम

Image credit: Internet

Baba Barchhi Bahadur Dargah: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के कटपुला इलाके में स्थित बाबा बरछी बहादुर की दरगाह करीब 750 साल पुरानी मानी जाती है और यहां हर धर्म के लोग दुआ मांगने आते है. मान्यता है कि सच्चे दिल से चादर चढ़ाने पर मुराद पूरी होती है. दरगाह के सदर नूर मोहम्मद के अनुसार बाबा बरछी बहादुर का असली नाम सैयद तहबुर अली था और वे ख्वाजा कुतुबुद्दीन बख्तियार काकवी के साथी थे. इस दरगाह से जुड़ी एक दिलचस्प मान्यता यह भी है कि पास से गुजरने वाली ट्रेन सीटी बजाकर सलाम करती है. कहा जाता है कि ब्रिटिश काल में रेलवे लाइन बिछाते समय पटरी बार-बार उखड़ जाती थी. जिसके बाद दरगाह को छोड़कर लाइन डाली गई और काम पूरा हुआ. आज यह दरगाह आस्था, भाईचारे और सांप्रदायिक एकता की मिसाल मानी जाती है.   Read More ...

free visitor counters