Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर मस्जिदों में तोड़फोड़ के खिलाफ प्रदर्शन, इकरा हसन-नदवी

Image credit: Internet

Jantar Mantar Muslim Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मस्जिदों पर हो रही तोड़फोड़ और बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इस लाइव मार्च में जमात-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष के साथ-साथ समाजवादी पार्टी से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और इकरा हसन जैसे बड़े सियासी चेहरे भी शामिल होने पहुंचे हैं. जंतर-मंतर पर उमड़ी भीड़ और नेताओं की मौजूदगी ने दिल्ली के सियासी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया है. पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों को घटनास्‍थल से ले गई है. बड़े नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है   Read More ...

free visitor counters