गुजरात में 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार, समंदर के रास्ते ला रहे थे ₹3000 करोड़ की ड्रग्स

Image credit: Internet

अरब सागर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. लक्षद्वीप के पश्चिम में एक संदिग्ध ईरानी नाव को रोककर करीब 526 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. बरामद खेप में हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान नाव चला रहे पांच पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. अब आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश हो रही है. नाव और बरामद ड्रग्स को मुंबई लाया गया है. आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.   Read More ...

free visitor counters