हैदराबाद के मियापुर होटल में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत, साथ ठहरा शख्स फरार; पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Image credit: Internet

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मियापुर इलाके में एक होटल के कमरे से महिला डॉक्टर सृजना का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. डॉक्टर सृजना 30 सितंबर को रवि कुमार से मिलने हैदराबाद पहुंची थीं और दोनों एक होटल में ठहरे थे. दो अक्टूबर को कमरे से बदबू आने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिलने के बावजूद संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार रवि कुमार की तलाश में जुटी है.   Read More ...

free visitor counters