‘घूंघट में गिटार’ वाली बहू का एक और वीडियो वायरल, इस बार गाया Saiyaara गाना,आवाज ने फिर जीत लिया दिल!

Image credit: Internet

Viral Video : ‘घूंघट में गिटार’ वाली बहू का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार बहू ने “Saiyaara” गाना गाकर इंटरनेट पर फिर से धमाल मचा दिया. घूंघट के पीछे से निकलती उनकी मीठी आवाज सुनकर लोग एक बार फिर उनके टैलेंट के दीवाने हो गए. गिटार की मधुर धुन और उनकी सुरीली आवाज का ऐसा खूबसूरत मेल देखने को मिला कि वीडियो कुछ ही घंटों में हजारों लाइक्स बटोरने लगा.वीडियो के फैलते ही यूजर्स कमेंट में बहू की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने लिखा कि उनकी आवाज में एक अलग ही जादू है, जो दिल को सीधा छू जाता है. वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि घूंघट में गिटार बजाने का उनका अंदाज उन्हें बाकी कलाकारों से बिल्कुल अलग और खास बनाता है. कुल मिलाकर, बहू का यह नया वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सनसनी बना हुआ है और लोगों के दिलों में अपनी मधुर आवाज की छाप छोड़ रहा है. देखें वायरल वीडियो..   Read More ...

free visitor counters