Video: खीरे की खेती का आदिवासी फॉर्मूला! 45 दिनों में 20 बार टूटेगा फल, मिसाल बना यह किसान
Cucumber Cultivation Profit Tips: बोकारो के जरीडीह प्रखंड के बालीडीह टांड़ गांव में एक प्रगतिशील किसान ने युवाओं को स्वरोजगार की नई राह दिखाई है. सरकारी नौकरी की पारंपरिक दौड़ को छोड़ शंकर सोरेन ने खेती को व्यवसाय बनाया. आज वे 3 एकड़ में खीरे की उन्नत खेती से लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं. शंकर सोरेन के मुताबिक खीरा एक शॉर्ट टर्म फसल है जो बुवाई के महज 45 दिनों में कमाई देना शुरू कर देती है. 3 एकड़ की खेती में करीब 2 लाख रुपये की लागत आती है. जबकि इससे लगभग 500 क्विंटल तक की उपज प्राप्त होती है. 10 रुपये प्रति किलो के औसत भाव पर भी वे एक सीजन में 4 लाख रुपये तक की कमाई कर रहे हैं. जिससे लागत काटकर 2 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा मिल रहा है. शंकर खेती में कीटों से बचाव के लिए ट्रैप तकनीक का सहारा लेते हैं. उनका कहना है कि 70% नमी बरकरार रखकर और कीट प्रबंधन के साथ इस फसल से 20 बार तक तोड़ाई की जा सकती है. आज वे अपनी इस मेहनत से क्षेत्र के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बन चुके हैं. Read More ...
Related posts
Health Tips: सुबह खाली पेट खाएं ये 3 चीजें, दिनभर रहेंगे फिट और एनर्जेटिक
वनतारा यूनिवर्सिटी अगले 1000 सालों के उद्देश्यों को पूरा करेगी- अनंत अंबानी
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
निकोलस पूरन ने तोड़ दिया केएल राहुल का ये बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ के लिए रचा इतिहास
12-04-26 05:04:02pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail