अब नहीं होगी बैटरी खत्म की टेंशन! शहर से हाईवे तक बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, 50 हजार वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

Image credit: Internet

Jodhpur E Charging Station: जोधपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. शहर, ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख हाईवे मार्गों पर कुल 45 नए ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिंग की बेहतर और सुगम सुविधा मिल सकेगी. इस पहल का सीधा लाभ 50 हजार से अधिक ई-वाहन उपयोगकर्ताओं को मिलने की उम्मीद है. वर्तमान में चार्जिंग सुविधाओं की कमी के कारण लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन चालकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन नए चार्जिंग स्टेशनों के शुरू होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी. यह परियोजना न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देगी, बल्कि प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित होगी.   Read More ...

free visitor counters