दिल्ली में अतिक्रमण पर DDA का बड़ा एक्शन प्लान, ड्रोन और जियो-टैगिंग से निगरानी, 72 घंटे में ध्वस्त होगा अवैध निर्माण

Image credit: Internet

दिल्ली में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ DDA ने सख्त SOP लागू की है. नई व्यवस्था के तहत सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे या निर्माण की पहचान होने के बाद 72 घंटे के भीतर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए 14 फ्लाइंग स्क्वॉड और 4 क्विक रिस्पॉन्स टीमें बनाई गई हैं. निगरानी के लिए ड्रोन सर्वे, जियो-टैगिंग और वैकेंट लैंड मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा. कार्रवाई के बाद जियो-टैग्ड फोटो, वीडियोग्राफी और DDA स्वामित्व बोर्ड लगाना भी अनिवार्य होगा. उद्देश्य राजधानी में अवैध निर्माण पर तेज, पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है.   Read More ...

free visitor counters