चुनाव आयोग में मतभेद पर ECI की आई सफाई तो शशि थरूर ने उठाए 7 सवाल, लिस्ट गिनाकर मांगा जवाब

Image credit: Internet

इंडियन एक्सप्रेस की जांच पर चुनाव आयोग की सफाई के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आयोग से कई अहम सवाल पूछे हैं. थरूर का कहना है कि ECI ने आंतरिक आपत्तियों को सामान्य प्रक्रिया और अपने फैसलों को सर्वसम्मत बताया है, लेकिन इससे जांच में उठाए गए कई विशिष्ट सवालों का जवाब नहीं मिलता. उन्होंने पूछा है कि रिपोर्ट में बताई गई 14 आपत्तियां वास्तव में दर्ज हुई थीं या नहीं और हर आपत्ति पर क्या फैसला हुआ. इसके अलावा Form-6 में बदलाव का कानूनी आधार, वोटर डेटाबेस के केंद्रीकरण, गोवा के 97 वोटरों के मामले, बहाल किए गए वोटरों के खिलाफ अपील और कैबिनेट सचिव से कथित पत्राचार पर भी उन्होंने बिंदुवार जवाब मांगा है. थरूर ने कहा कि चुनाव आयोग को इन मुद्दों पर दस्तावेजों के साथ पारदर्शी स्पष्टीकरण देना चाहिए.   Read More ...

free visitor counters