दीपावली पर आडवाणी के 100वें जन्मदिन का जश्न, भाजपा मुख्यालय में होगा खास कार्यक्रम, नितिन नवीन रहेंगे मौजूद

Image credit: Internet

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर 8 नवंबर को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. दीपावली के दिन होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे पूजा और हवन के साथ होगी. इसके बाद आडवाणी के प्रमुख भाषणों और जीवन-यात्रा पर आधारित करीब 20 मिनट का विशेष वीडियो दिखाया जाएगा. कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रतिभा आडवाणी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. नितिन नवीन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और आडवाणी के राष्ट्र व पार्टी के प्रति योगदान को याद करेंगे.   Read More ...

free visitor counters