नन्ही बेटी को साथ लेकर डिग्री लेने पहुंची एयर होस्टेस मां, ग्रेजुएशन का वीडियो देख भावुक हुए लोग!

Image credit: Internet

एक बेहद भावुक और दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस अपने ग्रेजुएशन के खास मौके पर अपनी नन्ही बेटी के साथ नजर आ रही है. दोनों मां-बेटी मैचिंग यूनिफॉर्म में इतनी प्यारी लग रही हैं कि हर किसी का दिल जीत ले रही हैं. जैसे ही यह एयर होस्टेस मां स्टेज पर पहुंचती है, उसके साथ उसकी छोटी बेटी भी मौजूद होती है. बेटी के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलकता है, जो इस पल को और भी खास बना देता है. वहां मौजूद लोग भी इस प्यारे नजारे को देखकर भावुक हो जाते हैं. इस पूरे वीडियो का सबसे खास हिस्सा तब आता है, जब मां अपनी बेटी को ही डिग्री लेने का मौका देती है. यह पल न सिर्फ क्यूट है, बल्कि मां के प्यार और गर्व को भी दर्शाता है। यह एक ऐसा यादगार लम्हा बन जाता है, जिसे मां-बेटी जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी. यह वीडियो हमें यह भी सिखाता है कि मेहनत और परिवार का साथ हो, तो हर सफलता और भी खास बन जाती है. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और मां-बेटी की इस खूबसूरत बॉन्डिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं.video Credit: Instagram-@fernstheory   Read More ...

free visitor counters