6 करोड़ की लेम्बोर्गिनी से धर्राटे काट रहा था शख्स, पुलिस ने लिया एक्शन तो ढीली पड़ी अकड़

Image credit: Internet

बेंगलुरु में एक लग्जरी सुपरकार लेम्बोर्गिनी हुराकैन का मालिक को बीच सड़क पर स्टंट करना अब भारी पड़ता दिख रहा है. यह शख्स करीब 6 करोड़ कीमत वाली अपनी इस सुपरकार से तेज रफ्तार में ड्रिफ्टिंग स्टंट कर रहा था. यह घटना 21 मार्च की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई, जब इस सुपरकार ने व्यस्त चौराहे को ही स्टंट जोन बना दिया और बेहद खतरनाक तरीके से बार-बार ड्रिफ्ट किया. इस कारण से सड़क पर मौजूद लोगों की जान हलक में अटक गई. घटना के दौरान मौजूद कुछ लोगों ने इस स्टंट का वीडियो बना लिया. करीब 11 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.   Read More ...

free visitor counters