Video: 24 साल की शादी, पति की शराब की लत से परेशान पत्नी... वट सावित्री व्रत पर जताया अनोखा विरोध

Image credit: Internet

Viral Video: वट सावित्री पूर्णिमा के मौके पर जहां महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं, वहीं एक महिला ने अपनी अलग पहल से सबका ध्यान खींच लिया. 24 साल से शादीशुदा इस महिला ने पति की शराब की लत के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया. सड़क के बीच शराबों की बोटलों पेड़ की टहनी पर लटका कर बैठ गई थी. महिला का कहना है कि उसने वर्षों तक परिवार पर शराब के बुरे असर को करीब से देखा है. उसके मुताबिक शराब की वजह से न सिर्फ घर की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है, बल्कि रिश्तों में भी तनाव बढ़ता है. इसी वजह से उसने वट सावित्री पूर्णिमा जैसे खास अवसर पर शराबबंदी की मांग उठाने का फैसला किया.   Read More ...

free visitor counters