हजारों मधुमक्खियों से ढका रहता है चेहरा, फिर भी सुरक्षित रहता है ये शख्स, वीडियो देख रह जाएंगे दंग!

Image credit: Internet

सोचिए, अगर आपके आसपास एक मधुमक्खी भी मंडराने लगे तो आप घबरा जाते हैं. लेकिन एक ऐसा शख्स है जिसका चेहरा हजारों मधुमक्खियों से ढका रहता है, फिर भी उसे जरा सा भी नुकसान नहीं होता. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मधुमक्खियों का बड़ा झुंड उसके चेहरे पर बैठा है, लेकिन वह बिल्कुल शांत और स्थिर खड़ा नजर आता है. यह नजारा किसी को भी हैरान कर सकता है. आमतौर पर मधुमक्खियों का डंक काफी दर्दनाक होता है, लेकिन इस व्यक्ति के साथ ऐसा कुछ भी नहीं होता. लोग वीडियो देखकर दंग रह गए और कमेंट्स में पूछ रहे हैं कि आखिर इसका राज क्या है? क्या यह कोई खास तकनीक है, वर्षों की प्रैक्टिस या फिर मधुमक्खियों के साथ उसका अनोखा रिश्ता? इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. कई लोग इसे साहस की मिसाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे अविश्वसनीय करार दे रहे हैं। जो भी हो, यह दृश्य निश्चित रूप से देखने वालों को हैरान कर देता है. video credit:Instagram-@kamala_honey_farm_tirunelveli   Read More ...

free visitor counters