आंखों से देख नहीं सकता, लेकिन हौसलों से दुनिया जीत रहा है, दोस्त के सहारे ट्रक में फल लोड करता शख्स
आंखों से देख पाने में असमर्थ होने के बावजूद यह शख्स हौसलों से भरा हुआ है. वह किसी पर बोझ बनने के बजाय अपनी मेहनत से इज्जत की कमाई करना चाहता है. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे उसका दोस्त उसका हाथ पकड़कर उसे फल के ढेर तक ले जाता है और फिर दोनों मिलकर ट्रक में भारी टब लोड करते हैं. यह दृश्य सिर्फ मेहनत का नहीं, बल्कि सच्ची दोस्ती और भाईचारे का प्रतीक है. जहां आज के समय में लोग छोटी-छोटी बातों पर साथ छोड़ देते हैं, वहीं यह दोस्त हर कदम पर उसका सहारा बना हुआ है। दोनों की आपसी समझ और तालमेल देखकर साफ लगता है कि उनका रिश्ता भरोसे और सम्मान पर टिका है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस शख्स के आत्मसम्मान और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं उसके दोस्त की वफादारी को सच्ची दोस्ती की मिसाल बता रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि “ऐसा दोस्त हर किसी को मिले” और “मेहनत और दोस्ती की इससे बड़ी मिसाल नहीं हो सकती.” Video Credit:Instagram- @last24hrofindia Read More ...
Related posts
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
Ind vs Pak Live: भारत-पाकिस्तान मैच के लिए बुरी खबर, कोलंबो में हल्की बारिश शुरू
15-02-26 06:02:14pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail