सावधान! आपके सिर पर भी मंडरा रहा है मौत का साया? नारलाई के इस हादसे ने उड़ा दी सबकी नींद

Image credit: Internet

Pali Old House Collapse: नारलाई गांव में एक जर्जर मकान का छज्जा अचानक गिरने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया. घटना के समय नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन मलबे की चपेट में आकर तीन मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं. ग्रामीणों के अनुसार यह मकान लंबे समय से खराब हालत में था और इसके गिरने की आशंका पहले भी जताई जा चुकी थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, क्योंकि कई अन्य पुराने मकान भी जर्जर स्थिति में खड़े हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मानसून से पहले ऐसे खतरनाक मकानों का सर्वे कर आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके.   Read More ...

free visitor counters