VIDEO: उस्मान तारिक की गेंदबाजी और टीम इंडिया की ताकत पर क्या बोले पूर्व अंपायर
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के मध्यक्रम बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने शनिवार को यहां खेले जाने वाले टी20 विश्व कप सुपर-आठ मुकाबले से पहले कहा कि पाकिस्तान के रहस्यमयी (अनोखे तरीके से गेंदबाजी करने वाले) स्पिनर उस्मान तारिक की अगुवाई वाले गेंदबाजी आक्रमण से निपटने में उनकी टीम के लिए आपसी मुकाबलों का अनुभव अहम भूमिका निभाएगा. सुपर-आठ चरण के ग्रुप-दो मैच में शनिवार को यहां न्यूजीलैंड का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. अगस्त 2024 से अब तक न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे और टी20 प्रारूपों में कुल 20 द्विपक्षीय मुकाबले खेले जा चुके हैं. चैपमैन का मानना है कि इन मैचों ने उनकी टीम को पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को बेहतर ढंग से समझने में मदद की है. चैपमैन ने कहा, उस्मान तारिक का एक अलग तरह का एक्शन है, खासकर क्रीज पर रुककर गेंदबाजी करने का अंदाज अनोखा है और इसे ध्यान में रखना होगा। पाकिस्तान के पास उनके अलाव भी कई बेहतरीन स्पिनर है हर स्पिनर अपनी अलग चुनौती पेश करता है, उन्होंने आगे कहा, पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान उन टीमों में से एक है जिसके खिलाफ हमने सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। हमें अच्छी तरह अंदाजा है कि वे किसी तरह की चुनौती पेश करेंगे. हमारे लिए अहम यह है कि हम एक टीम के रूप में अपनी रणनीति को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहें. Read More ...
Related posts
मैदे को कहें अलविदा! अब आटे से बनाएं हेल्दी मोमोज, जानिए आसान और टेस्टी रेसिपी
कार्बन क्रेडिट से बढ़ेगी किसानों की कमाई, पेड़ लगाकर मिलेगा अतिरिक्त मुनाफा
Don't miss
Newsletter
Receive daily updates !
Sport Trending
-
VIDEO: जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का ये डांस नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
20-02-26 07:02:57pm -
VIDEO: उस्मान तारिक की गेंदबाजी और टीम इंडिया की ताकत पर क्या बोले पूर्व अंपायर
20-02-26 07:02:13pm -
VIDEO: क्या अभिषेक की जगह खतरें में है या तिलक की जगह संजू की होगी वापसी
20-02-26 07:02:21pm
Last Comments
A writer is someone for whom writing is more difficult than it is for other people.
Riding the main trail was easy, a little bumpy because my mountain bike is a hardtail