चंदौली: रेस्टोरेंट में कैसे रसोई में साफ-सफाई की व्यवस्था का रखा जाता ध्यान? इंडियन-चाइनीज फूड कैसे होते हैं तैयार? शेफ से जानें

Image credit: Internet

चंदौली के मुगलसराय के रामनगर में रेस्टोरेंट की रसोई में साफ-सफाई और व्यवस्था का ध्यान रखा जाता है. शेफ ने बताया कि इंडियन और चाइनीज फूड की ज्यादा डिमांड है. रेस्टोरेंट के शेफ सनोज कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें यहां काम करते हुए करीब एक साल हो चुका है. उन्होंने बताया कि इस समय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड इंडियन फूड की है. इसके साथ ही चाइनीज व्यंजन भी काफी पसंद किए जाते हैं. ग्राहकों की पसंद को देखते हुए अलग-अलग तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं. शेफ ने बताया कि वेज मटन से जुड़े व्यंजन भी ग्राहकों के पसंदीदा हैं. कई आइटम की कीमत करीब 300 रुपये तक रहती है.   Read More ...

free visitor counters