हैदराबाद का वो हनुमान मंदिर जिसे तोड़ने से डर गया औरंगजेब

Image credit: Internet

हैदराबाद के चम्पापेट इलाके में स्थित कर्मनघाट हनुमान मंदिर करीब 800 साल पुराना माना जाता है और अपनी रहस्यमयी कथा के कारण बेहद प्रसिद्ध है. मान्यता है कि मुगल सम्राट औरंगजेब की सेना जब इस मंदिर को तोड़ने पहुँची तो एक भयानक गर्जना सुनाई दी और आकाशवाणी हुई“कर मन घाट” कहा जाता है कि इस अलौकिक घटना से डरकर औरंगजेब मंदिर को नुकसान पहुँचाए बिना लौट गया. काकतीय वंश के राजा प्रोला द्वितीय द्वारा निर्मित इस मंदिर में हनुमान जी ध्यान मुद्रा में विराजमान हैं. आज भी हजारों भक्त यहाँ आकर आस्था, शांति और स्वास्थ्य की कामना करते हैं.   Read More ...

free visitor counters